समस्तीपुर: क्योसपट्टी गांव से पुलिस ने देसी कट्टा के साथ तीन युवक को किया गिरफ्तार
मुफस्सिल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कि क्योस पट्टी गांव से देसी कट्टा के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तीनों युवक सराय रंजन थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर कोठी गांव के रहने वाले बताए गए हैं। मुफस्सिल थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर देसी कट्टा के साथ तीनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है ।