समस्तीपुर: सांसद सह केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मेडिकल कॉलेज बनने पर बिहार सरकार को दी शुभकामना
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि भगवान श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या में देश के प्रधानमंत्री के प्रयास से पूरे देश में विकास की गंगा बह रही है। उनके द्वारा भगवान श्री राम की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होना है और आज मिथिला में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का उद्घाटन हो रहा है। यह हम लोगों के लिए दोहरी खुशी की बात है ।