बेल्थरा रोड: राशन शिकायत को लेकर देवलवीर गांव में प्रधान और शिकायतकर्ता भिड़े, गांव में तनाव
बलिया: बेल्थरारोड तहसील के देवलवीर गांव में राशन वितरण में कथित अनियमितता की शिकायत को लेकर मंगलवार को दोपहर डेढ़ बजे के आसपास ग्राम प्रधान अश्वनी सिंह और शिकायतकर्ता नीरज सिंह के बीच पंचायत भवन के पास धक्का-मुक्की हो गई। दोनों पक्षों ने डायल 112 पर सूचना देकर एक-दूसरे पर गाली-गलौज व मारपीट का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया।