वाराणसी के दालमंडी में एक बार फिर ध्वस्तीकरण शुरू, भारी फोर्स के साथ पहुंची टीम
Sadar, Varanasi | Mar 29, 2026 वाराणसी में रमजान के महीने और चैत्र नवरात्रि के बाद एक बार फिर दाल मंडी में ध्वस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। रमजान के महीने में इसे स्थानीय लोगों की मांग के बाद रोक दिया गया था, वही चरित्र नवरात्र और रमजान का महीना पूर्ण होते ही एक बार फिर यहां कार्य शुरू कर दिया गया है। रविवार को भारी फोर्स के साथ पीडब्ल्यूडी की टीम मौके पर पहुंची।