मिली जानकारी के अनुसार राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने बुधवार शाम करीब 4 बजे चंदला विधानसभा के ग्राम पंचायत खड़ेही में जनचौपाल आयोजित की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर यथासंभव निराकरण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।