आंवला: आंवला में निकली भव्य राम बारात, शिव मंदिर से कच्चा कटरा तक हुई बारात की यात्रा, पुष्प वर्षा से किया गया स्वागत
Aonla, Bareilly | Sep 16, 2025 आंवला में रामलीला मेला दशहरा कमेटी ने मंगलवार शाम 5 बजे राम बारात का आयोजन किया। बारात शिव मंदिर चौक से शुरू हुई। यह पुरैना ढाल, महाराणा प्रताप चौक, वारह बुर्जी, किला होते हुए आगे बढ़ी। बारात मोहल्ला कुरैशियान और गंज त्रिपोलिया से होकर कच्चा कटरा शिव मंदिर पर पहुंची। मार्ग में लोगों ने पुष्प वर्षा कर बारात का स्वागत किया।