मेरठ: मेरठ में होटल में मिली युवक की लाश:संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार वालों में मचा कोहराम
Meerut, Meerut | Nov 30, 2024 मेरठ के एक होटल में युवक का शव मिला। वो मोबाइल के स्पेयर पार्ट्स का काम करते हैं। पुलिस ने होटल के कमरे से नशे के इंजेक्शन बरामद किए हैं। युवक की पहचान बिलाल के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह होटल में रहने आया था। शनिवार की दोपहर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर होटल स्टॉफ ने गेट खोलने का प्रयास किया। गेट अंदर से बंद था। जिसके बाद कर्मचारियों ने पुलिस को बुलाया।