हरिद्वार - सिडकुल थाना क्षेत्र में कथित छेड़छाड़ के शक में लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस जांच में छेड़छाड़ की बात गलत निकली और पता चला कि व्यक्ति दीवार के पास पेशाब कर रहा था, जिसके बाद शिकायत करने वालों ने लिखित माफीनामा दिया।