एटा: गांव उमरायपुर के समीप नहर में गिरे दो गोवंश, प्यास बुझाने उतरे, 2 घंटे बाद रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाले गए
Etah, Etah | May 26, 2026 एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के उमरायपुर गांव में मंगलवार को दो गोवंश नहर में गिर गए। भीषण गर्मी के कारण प्यास बुझाने के लिए वे नहर में उतरे थे, लेकिन पक्की नहर होने के कारण बाहर नहीं निकल पाए। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद उन्हें एनिमल केयर टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला गया।नहर की पक्की पटरी होने के कारण गोवंश ऊपर नहीं आ सके और तेज बहाव में बहने लगे।