ग्राम रामपुरा में संत सिंगाजी महराज की 5 दिवसीय परचरी पुराण कथा का आज समापन हो गया। समापन के अवसर पर भंडारे का भी आयोजन हुआ। वहीं, कथा में प्रवक्ता श्री शिवनारायण महाराज जी ने बताया कि संत सिंगाजी महाराज ने गृहस्थ आश्रम में रहते हुए गुरु की सेवा की और माता-पिता की सेवा करते हुए ईश्वर को प्राप्त किया।