सिमडेगा पर्यटन को नया आयाम देने की दिशा में जिला प्रशासन की पहल। उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आधारित 400 टेबल कैलेंडर का मुद्रण किया गया। शनिवार 1 बजे इनका वितरण सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के बीच हुआ। कैलेंडर कार्यालयों, जनप्रतिनिधियों व मीडिया को भी दिए जाएंगे, जिससे पर्यटन को बढ़ावा और स्थानीय रोजगार सृजन होगा।