बाह: लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत एसीपी बासौनी में थाना खेड़ा राठौर पर की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पुलिस प्रशासन जुट गया है। इसी को लेकर एसीपी बासौनी, खेड़ा राठौर पहुंचे और थाना खेड़ा राठौर पर उप निरीक्षक एवं बीपीओ के साथ एक बैठक की है। इस बैठक में चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न कराए जाने की अपील की एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।