अररिया: अररिया जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, वैवाहिक कार्यक्रम में वाणिज्यिक सिलेंडर की होगी व्यवस्था
Araria, Araria | Apr 9, 2026 जिला पदाधिकारी अररिया विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में गैस आपूर्ति को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर मीडिया कर्मियों को जिले में एलपीजी आपूर्ति की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में एलपीजी गैस आपूर्ति को सुचारू, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कई आवश्यक कदम उठाए गए हैं।