नामकुम: हिनू स्थित इंदिरा पैलेस और साउथ ऑफिस पाड़ा स्थित कोचिंग संस्थानों में किया गया औचक निरीक्षण
Namkum, Ranchi | Jun 24, 2026 हिनू स्थित इंदिरा पैलेस और साउथ ऑफिस पाड़ा स्थित कोचिंग संस्थानों में बुधवार शाम करीब चार बजे औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर रांची नगर निगम की टीम ने निरीक्षण में बायोम इंस्टीट्यूट के भवन में आवासीय स्वीकृति के बावजूद व्यावसायिक गतिविधियां संचालित होने तथा छत पर जीआई शीट से बनी अवैध लाइब्रेरी पाए जाने का मामला सामने आया।