नवाबगंज: बाराबंकी में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण शुरू, प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने आत्मनिर्भर बनाने की पहल की
बाराबंकी के विकास खंड बंकी के जहांगीराबाद गांव में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए एक सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार करीब 11 बजे शुरू किया है। इसमें आसपास के गांवों की महिलाएं भाग ले रही हैं।इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को केवल सिलाई कौशल सिखाना नहीं है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वास, पहचान और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करना है।