मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार पिता-पुत्री को डंपर ने मारी टक्कर, पुत्री की मौत, पिता घायल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
भोगांव थाना क्षेत्र के गिहार कालोनी निवासी चंदन अपनी पुत्री शालू के साथ सब्जी लेकर बाइक से घर वापस आ रहे थे। तभी भोगांव चौराहे के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनको टक्कर मार दी। जिससे शालू की मौके पर मौत हो गई वहीं पिता घायल हो गए। पुलिस ने मृतक शालू के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायल पिता का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।