जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंधिया के पास रविवार की शाम 6 बजे लगभग दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 पुलिस ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर घायलों को तत्काल पहुंचाया गया।