गोपालपुर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन
भाजपा जिला नवगछिया के तत्वावधान में जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125वें स्मरण पक्ष एवं जयंती पर छात्र, महिला व युवा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता ने की, जबकि संचालन जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल ने किया।