बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से हुए घायल,बाइक का उड़ा परखच्चा। बाँकेबाज़ार प्रखंड के चौगाईं बाज़ार के पास शनिवार को देर शाम भीषण सड़क हादसे में दो बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने बताया कि टक्कर इतना जोरदार था कि प्लस बाइक का परखच्चा उड़ गया। दोनों जख्मी युवक इमामगंज लोकना चक के बताए जा रहे हैं। जिनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।