बगोदर: बगोदर में फुटपाथी दुकानों में लगी भीषण आग, दो दुकानें जलकर हुईं राख
बगोदर टाउन हॉल से सटे दो फुटपाथी दुकानो में शनिवार की अहले सुबह पांच बजे अचानक भीषण आग लग गई।वही आग लगने से वहां कुछ देर के लिए अफरा तफरी मच गई।आस पास के लोगो की नजर धुआं व आग की तेज लेपेटा पर पडी और हो हल्ला हुआ।जिसके आस पास के लोगो की भीड जमा हो गई। इधर घटना जानकारी मिलने पर बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे।