बगोदर: बगोदर में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का 'सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन
बगोदर बस पड़ाव में घोषित कार्यक्रम के तहत झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के द्वारा गुरुवार को सांकेतिक धरना के माध्यम से झारखंड सरकार के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को हर मोर्चे पर विफल बताया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमेश महतो ने किया जबकि संचालन कुंजलाल ने किया।