बांधवगढ़: मरदर गांव में सियार का आतंक, दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीण हुए घायल
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत मरदर गांव में सियार के हमले से दहशत फैल गई। सुबह करीब 15 से 20 मिनट के भीतर सियार ने अलग-अलग जगहों पर हमला कर दो महिलाओं समेत तीन ग्रामीणों को घायल कर दिया। घायलों में रामफल सिंह, 13 वर्षीय सविता अगरिया और गुड़िया पति दयाराम सिंह शामिल हैं। सभी को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती किया है इलाज जारी है