बालोतरा के सब्जी मंडी परिसर में गुरुवार रात 9:00 बजे एक युवक के शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के शव को अपने कब्जे में लिया है। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है।