सिवनी: अधीक्षक को हटाने के विरोध में 100 किमी दूर से अभिभावक कलेक्टर से मिलने पहुंचे
Seoni, Seoni | Nov 13, 2025 सिवनी जिले के घंसौर विकासखंड के बालपुर छात्रावास में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अधीक्षक को हटाने के विरोध में कलेक्टर से मिलने पहुंचे, अभिभावकों का कहना है कि अधीक्षक को दबाव बनाकर गलत तरीके से जांच कर हटाया गया है ना तो जांच में छात्रावास के छात्रों से कुछ पूछा गया और ना ही अभिभावकों से अधीक्षक को बहाल किया जाए और फिर नियमानुसार जांच की जाए