सिवनी: सिवनी में सोयाबीन भावांतरण राशि वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, विधायक दिनेश राय भी शामिल हुए
Seoni, Seoni | Nov 13, 2025 सिवनी के ग्राम सिमरिया में किसानों के हित में सोयाबीन भावांतरण राशि वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गुरुवार को इस अवसर पर सिवनी विधायक दिनेश राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विधायक ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है।