पथरिया: आरोपी वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से मृत्यु होने पर सरगांव पुलिस ने किया अपराध
सरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम भाटापारा हथकेरा के पास आरोपी वाहन चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने से खेमलाल साहू की मौके पर मृत्यु हो गई जिस पर सरगांव पुलिस ने वाहन क्रमांक सीजी 10 ए टी 6713 के चाक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है