लकड़ी नबीगंज: बाला गांव के समीप से शराब के नशे में हंगामा करते तीन नशेड़ी गिरफ्तार
लकड़ी नवीगंज ओपी थाना अंतर्गत बाला गांव के समीप पुलिस ने छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन नशेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार नशेड़ी का पहचान अजय कुमार सिंह रोहित कुमार एवं अवध किशोर शाह के रूप में किया गया है। जिससे पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को न्यायालय में भेज दिया है।