सहजनवा क्षेत्र से होकर गुजरने वाली ऐतिहासिक आमी नदी में बढ़ते प्रदूषण के मामले को लेकर शासन अब गंभीर नज़र आ रहा है। इसी के मद्देनजर, शुक्रवार को क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक उच्चस्तरीय टीम सहजनवा तहसील पहुंची। यह टीम नदी के पानी में औद्योगिक कचरे और केमिकल के बढ़ते स्तर की जांच करने गई थी। टीम ने नदी के पानी के नमूने भी लिए, जिनकी जांच की जाएगी।