पूर्णिया के सिटी काली मंदिर स्थित सौरा नदी में नहाने के दौरान एक 13 वर्षीय बच्चे के डूब जाने की खबर सामने आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग नदी किनारे जुट गए हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके साथ ही एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पानी में गहन छानबीन की जा रही है, लेकिन फिलहाल बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल सका है।
प्रशासन की टीम लगातार तलाश अभियान में जुटी हुई है। जैसे ही इस मामले में कोई नई जानकारी सामने आएगी, आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी।