चंदला: सिलगांव के स्कूल में बिच्छू के डंक से 9 वर्षीय छात्रा की तबीयत बिगड़ी, चंदला अस्पताल में इलाज जारी
छतरपुर जिले के सिलगांव में स्कूल के दौरान चौथी कक्षा की 9 वर्षीय छात्रा आकांक्षा को गुरुवार की शाम बिच्छू ने डंक मार दिया। आरोप है कि शुरुआती स्थानीय उपचार के बाद बच्ची को घर भेज दिया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल चंदला अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने बच्ची का उपचार शुरू कर दिया है और उसकी हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।