इटावा: सदर इलाके में विद्युत विभाग ने की रेड, बिजली चोरी करते 7 उपभोक्ताओं पर मुकदमा दर्ज
Etawah, Etawah | Aug 13, 2024 सदर इलाके में अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल इटावा मनोज गौड़ एवं अधिशासी अभियन्ता इटावा के निर्देशानुसार विद्युत वितरण खण्ड प्रथम इटावा के अन्तर्गत उपखण्ड अधिकारी गगन एवं अवर अभियन्ता जितेन्द्र कुमार के नेतृत्व में आज फ्रेण्ड्स कालोनी पचावली के अन्तर्गत हाई लॉस 11 के०बी०फीडर यदुवश नगर में रेड की गई। रेड के दौरान 7 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं।