जौनपुर: सरपतहां थाना क्षेत्र में नाबालिग दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का सश्रम कारावास और ₹56 हजार का अर्थदंड
13 जुलाई2022 को पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था 14 वर्षीय पीड़िता अपने घर पर अकेली थी। उसकी मां और भाई बाजार गए थे। दोपहर 3:30 बजे पड़ोसी रेहान ने घर में घुसकर दरवाजा बंद कर दिया। उसने लड़की के साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।