केबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने मेहगांव के ग्राम पचेरा में लगभग 9 करोड़ लागत की सड़क निर्माण का गुरुवार को 4 बजे भूमिपूजन किया ।इस दौरान उन्होंने ग्रामीण विकास पर जोर दिया और कहा कि सुदृढ़ सड़क नेटवर्क ही गांवों के समग्र विकास की कुंजी है। सड़कें बनने से विकास कार्य सीधे जन-जन तक पहुंचते हैं और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलती है।