पाकुड़: ईद मिलादुन्नबी और विश्वकर्मा पूजा पर नगर थाना में शांति समिति बैठक <nis:link nis:type=tag nis:id=pakur nis:value=pakur nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=puja nis:value=puja nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=eid nis:value=eid nis:enabled=true nis:link/>
ईद मिलादुन्नबी 5 सितंबर और विश्वकर्मा पूजा 17 सितंबर को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए बुधवार को नगर थाना परिसर में शाम 4 बजे से 5 बजे तक शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी अरुण कुमार बेदिया ने की। इस मौके पर एसडीपीओ दयानंद आजाद, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी बबलू कुमार और अवर निरीक्षक मिथुन रजक मौजूद थे।