धोरैया प्रखंड के ऐतिहासिक और अति प्राचीन बाबा धनकुंड नाथ शिव पार्वती मंदिर के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है. विधायक मनीष कुमार द्वारा विधानसभा में इस मुद्दे को उठाए जाने के बाद मंत्री ने इसके पहल का आश्वासन विधायक को दिया है.शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे विधायक ने बताया कि राशि मिलते ही जीर्णोद्धार कार्य प्रारंभ होगा.