महोली: इमलिया सुल्तानपुर इलाके में संदिग्ध अवस्था में खेत में मिला साइकिल के साथ व्यक्ति का शव, मचा हड़कंप, तहकीकात जारी
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति का शव खेत में साइकिल के साथ पड़ा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस ने मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सबको सीतापुर भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।