घोड़ाडोंगरी: तेज आंधी-तूफान से सारणी और पाथाखेड़ा में तबाही, कोल कर्मी की कार पर गिरा विशाल नीलगिरी का पेड़
सारणी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3 बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचा दी। पाथाखेड़ा क्षेत्र में महाप्रबंधक कार्यालय के पास स्थित डब्ल्यूसीएल क्वार्टर के सामने खड़ी एक कोल कर्मी की कार पर विशाल नीलगिरी का पेड़ गिर गया। घटना के समय वाहन में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया, हालांकि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।