बलरामपुर: सोमवार शाम 7 बजे सिसई घाट पर राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर पर स्थिर, बाढ़ से राहत की उम्मीद
राप्ती नदी के सिसई घाट पर सोमवार शाम 7:00 बजे नदी का जलस्तर 105.040 मीटर पर स्थिर हो गया है जो खतरे के निशान से 42 सेंटीमीटर ऊपर है। नदी का जलस्तर स्थिर होने से जहां जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है वहीं लोगों को बाढ़ से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि नदी का पानी कई गांव में फैल चुका है बलरामपुर नगर के श्यामविहार कॉलोनी में भी बाढ़ का पानी आ गया है।