बलरामपुर: कलेक्टर स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
कलेक्ट्रेट स्थित बाढ़ कंट्रोल रूम का अपर जिलाधिकारी प्रदीप कुमार द्वारा निरीक्षण किया गया। उन्होंने ड्यूटी पर लगे अधिकारियों कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। अपर जिला अधिकारी ने कहा कि किसी भी आने वाले काल का तुरंत रिस्पांस दिया जाना चाहिए एवं समस्याओं से संबंधित विभाग को तत्काल सूचित करें जिससे सहायता उपलब्ध कराई जा सके।