शाहपुरा: माहेश्वरी पंचायत भवन में महेश जयंती महोत्सव सप्ताह का हुआ आगाज़
शाहपुरा में माहेश्वरी समाज द्वारा आयोजित महेश जयंती महोत्सव सप्ताह का शुभारंभ मंगलवार को माहेश्वरी पंचायत भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। महिला मंडल की शिव स्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बड़ी संख्या में समाजजन कार्यक्रम में शामिल हुए।