खरगोन में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। तेज गर्मी के बाद हुई आंधी और बारिश से मिली ठंडक अब गायब हो गई है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, लेकिन दिन चढ़ते ही 11 बजे के बाद तीखी धूप और उमस ने लोगों को परेशान कर दिया।