गुलाबगंज: गुलाबगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर विधायक करेंगे कार्यशाला, मंडल अध्यक्ष ने दी जानकारी
देश भर के 20 राज्यों में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य का शुभारंभ हुआ है। उसी की तर्ज पर गुलाबगंज मे शुक्रवार को एक कार्यशाला भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही है। जिसमें विदिशा विधायक मुकेश टंडन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल होंगे। गुरुवार शाम 6 बजे गुलाबगंज मंडल की अध्यक्ष प्रतीक सिंह कंग ने सभी शामिल होने कीअपील की।