बरेली: 6 दिसंबर और जुम्मे की नमाज को लेकर बरेली पुलिस रही अलर्ट
6 दिसंबर को लेकर बरेली में चप्पे चप्पे पर पुलिस प्रशासन ने निगहबानी की हुई है, सभी प्रमुख मस्जिदों पर पुलिस की तैनाती दिखाई दी, इस अवसर पर बरेली शहर में फ्लैग मार्च भी निकाला गया, फ्लैग मार्च बिहारीपुर से शुरू होकर कुतुब खाना कोतवाली श्यामगंज और बारादरी क्षेत्र से होता हुआ वापस कोतवाली पर समाप्त हुआ।