नावकोठी: नावकोठी के प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में नए सत्र का कक्षा संचालन शुरू, नीरपुर में पाठ्यपुस्तकें बांटी गईं
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न प्राइमरी और मिडिल स्कूल में बुधवार को नए सत्र का कक्षा संचालन प्रारंभ कर दिया गया। इस अवसर पर अपग्रेड मिडल स्कूल नीरपुर में बच्चों के बीच मुफ्त किताबों का वितरण किया गया। ताकि कक्षा कक्ष में बच्चों के अध्ययन को सुगम बनाया जा सके। इस अवसर पर हेड मास्टर रणधीर कुमार अमित कुमार देवेंद्र कुमार पंकज कुमार प्रवीण कुमार मौजूद थे।