अजयगढ़: मझगाये डेम डूब क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन भारी पुलिस बल के बीच 7 मकान जमींदोज।
मुआवजे और नोटिस को लेकर भड़के ग्रामीण। पन्ना जिले की अजयगढ़ तहसील अंतर्गत निर्माणाधीन मझगाये डेम परियोजना के डूब क्षेत्र में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम कुंवरपुर के सात खाली मकानों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, जिससे क्षेत्र में हलचल का माहौल बना रहा। मौके पर एडीएम मधुवंत राय धुर्वे, एडिशनल एसपी वंदना चौहान, एसडीएम