आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाने कि पुलिस टीम को सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक शिवम मिश्र व मय हमराह फोर्स ने किशोरी को अगवा करने के मामले में वांछित आरोपी मोहम्मद इमरान पुत्र मोहम्मद अहमद हुसैन को करखिया मोड़ से रविवार को गिरफ्तार किया । संबंधित कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया है ।