आरोन: आरोन में पुलिस ने जुआ खेल रहे 18 लोगों को किया गिरफ्तार, ₹24,550 नगद और ₹2,12,000 के 10 मोबाइल जब्त
आरोन थाना पुलिस ने 18 लोगों को जुआ खेलते पकड़ा है। 15 जनवरी को थाना प्रभारी ने कहा, 14 जनवरी को चबूतरा मोहल्ला जैन मंदिर के पास 12 लोग और ग्राम किररिया में गौशाला के पास 6 लोगों को जुआ खेलते गिरफ्तार किया। दोनों जगह से ₹24,550 नगदी ताश की गड्डी और ₹2,12000 लाख के 10 मोबाइल फोन सहित कुल ₹2,36,550 लाख मशरूका जप्त कर दो मामले दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई।