सुपौल: जामा मस्जिद में मुस्लिम युवाओं का यूपी पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
Supaul, Supaul | Sep 26, 2025 सुपौल के जामा मस्जिद परिसर में आज शुक्रवार के दोपहर 2 बजे मुस्लिम युवाओं ने उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने आरोप लगाया कि हाल ही में कानपुर में रविउल अव्वल के मौके पर कुछ युवकों ने नबी की शान में “I Love Mohammad” लिखा बैनर लगाया था, लेकिन कानपुर पुलिस ने इस मामले में 24 मुस्लिम युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया।