जगदीशपुर: पूर्वी आयर के बधार में आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख
पूर्वी आयर गांव के बधार में अचानक आग लगने से लाखों रुपए मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। आग इतनी विकराल था कि देखते ही कई बीघा की गेहूं की फसल को रख कर दिया। स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने की पूरी प्रयास की गई । लेकिन दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक लाखों के मूल्य की गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी ।