जगदीशपुर: बिचला जंगल महल पंचायत के गांव के खेत में गेहूं की फसल में लगी आग लाखों की संपत्ति का हुआ नुकसान
जगदीशपुर प्रखंड के बिचला जंगल महल पंचायत के डुमराव टोला पोखरा के पास से गेहूं की फसल में अचानक आग लगने से देखते हैं देखते सैकड़ो बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गया। वहीं पंचायत के मुखिया पति एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कुमार सिंह के द्वारा आग लगी की घटना की जानकारी अग्निशमन कर्मी को दी गई। तब तक स्थानीय लोगों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था।